फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Festival will be celebrated from river to playground, preparations in full swing

Kushinagar News: नदी से खेल मैदान तक रहेगी महोत्सव की धूम, तैयारियां तेज

Tue, 03 Dec 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Festival will be celebrated from river to playground, preparations in full swing
कुशीनगर। छह दिनों तक चलने वाले कुशीनगर महोत्सव का आगाज 10 दिसंबर को तमकुहीराज में कुश्ती से होगा। शहर से ग्रामीण क्षेत्र महोत्सव के रंग में सराबोर रहेगा। नदी पूजन से खेल मैदान तक महोत्सव की छटा दिखेगी। दिन भर खेल प्रतियोगिताएं होंगी। शाम को नदी पूजन और गंगा आरती होगी। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में हर दिन फिल्मी, खेल और राजनीति जगत से जुड़ी हस्तियां खिलाड़ियों और कलाकारों का उत्साह बढ़ाएंगी। महोत्सव की अंतिम निशा 15 दिसंबर को बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर में सजेगी। ये बातें महोत्सव समिति के संरक्षक विनय राय ने कहीं। वह बरवा राजापाकड़ के बहुरिया टोला स्थित हनुमान सरोवर में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता और महोत्सव के निमित्त बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को बरवा राजापाकड़ हनुमान सरोवर में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता व सायं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। सुर संग्राम के विजेता वीरेंद्र भारती व फूलों की होली मुख्य आकर्षण होगी। उन्होंने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सदस्यों से सुझाव मांगा व जिम्मेदारियां सुपुर्द की। बहुरिया टोला के मंदिर के महंत नारायण दास को अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया व आशीर्वाद लिया। इस दौरान संजय सिंह, आदित्य राय,प्रिंस तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड, नंदलाल चौहान, प्रधान अशोक पाल, जितेंद्र वर्मा, ईश्वरचंद गुप्त, जिला स्काउट प्रशिक्षक अजय निगम,आशीष पांडेय, राजा पटेल,सुजीत कुमार, धावक नीतिश प्रजापति, अर्जुन गुप्ता, शिवम सिंह,सूरज कुमार,गोलू शर्मा,अनुज वर्मा,गोलू (कृष्णा), उमेश प्रसाद, रमेश गोंड, राजेश श्रीवास्तव, लल्लन वर्मा, गोपाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, नूर आलम अंसारी, नंदू वर्मा, कृष्णा ओझा, संदीप शर्मा, मुन्ना सिंह, शेषनाथ वर्मा, सुधांशु, मृत्युंजय सिंह मोनू, कमलेश्वर उर्फ अशोक पटेल, धनंजय मिश्र, ओमप्रकाश जायसवाल, बीडीसी जेपी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000



छह दिवसीय कार्यक्रम की रुपरेखा


- 10 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से फतेह मेमोरियल इंटरमीडिएट कालेज तमकुहीराज में कुशीनगर महोत्सव का उद्घाटन राज्य स्तरीय कुश्ती खेल के साथ।

- 11 दिसम्बर को बरवा राजापाकड़ हनुमान मंदिर परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता व सायं 6 बजे से सांस्कृतिक संध्या।

- 12 दिसम्बर को सेवरही के शिवाघाट में सायं 4 बजे से

नदी पूजन व आरती भजन संध्या।

- 13,14 व 15 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से किसान पीजी कालेज बनरहा मोड़ सेवरही में कृषि मेला एवं स्वास्थ्य मेला।

- 13 व 14 दिसम्बर को सायं पांच बजे से किसान डिग्री कालेज में सांस्कृतिक संध्या।

- 15 दिसम्बर को प्रात : नौ बजे से तमकुहीराज के रामलीला मैदान से किसान डिग्री कालेज तक मैराथन दौड़।

- 15 दिसंबर को सायं पांच बजे से बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में सांस्कृतिक संध्या एवं कुशीनगर महोत्सव समापन समारोह।

0000



तैराकी व मैराथन में खिलाड़ी लेंगे भाग

-अध्यक्ष विनय राय ने कहा कि जनपद के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को तलाशने व तराशने के लिए तैराकी व मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाता है। इसमें सिर्फ जनपद के तैराक व धावक प्रतिभाग करेंगे। पंजीकरण के समय प्रतिभागियों के आधार की मूल व फोटो प्रति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed