{"_id":"6a8b5374e783b362f608426c","slug":"feedback-from-patients-instructions-to-overcome-shortcomings-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-166396-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मरीजों से लिया फीडबेक, कमियों को दूर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मरीजों से लिया फीडबेक, कमियों को दूर करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज/बोदरवार। एसआरएम टीम ने रविवार को कप्तानगंज सीएचसी के तहत संचालित भड़सर, बोदरवार और मंसूरगंज पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए जिम्मेदारों को सख्त हिदायत दी गई।
एसआरएम टीम का नेतृत्व कर रहे फिजिशियन डॉ. सुनील कुमार व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. यूसुफ शाह ने सीएचसी प्रभारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा की मौजूदगी में अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता,दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और अभिलेखों की जांच की। ओपीडी व्यवस्था, टीकाकरण कक्ष और दवा वितरण काउंटर का भी जायजा लिया। टीम ने अस्पताल में आने वाले मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और मौजूद कर्मचारियों से उनकी कार्यशैली के बारे में पूछताछ की। टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल पर सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें,ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ अस्पताल परिसर और स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने पर विशेष जोर दिया।बोदरवार में निरीक्षण के दौरान लो वोल्टेज की समस्या व कुछ जांचों के लिए मरीजों को कप्तानगंज सीएचसी जाने पड़ते हैं। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, आशुतोष जी पटेल, स्टाफ नर्स रंजना राय, राकेश राव, शक्ति प्रकाश सिंह, समीउल्लाह अंसारी, अनीता आर्या, गिरधारी लाल, अनिल कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।