फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fearless brokers in the medical college chased and beat up a trainee pharmacist

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में बेखाैफ दलालों ने प्रशिक्षु फाॅर्मासिस्ट को दौड़ाकर पीटा

Fri, 01 Aug 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fearless brokers in the medical college chased and beat up a trainee pharmacist
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते प्राचार्य डॉ. आरके शाही। संवाद 
कुशीनगर। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी से बुधवार की रात एक मरीज को जबरन निजी अस्पताल में ले जाने से मना करने पर दलालों ने एक प्रशिक्षु फाॅर्मासिस्ट को दौड़ाकर पीट दिया। विरोध करने पर उन्हाेंने स्वास्थ्यकर्मियों को भी दौड़ा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात गार्ड भी वहां से हट गया। मामले की जानकारी होने के बाद प्राचार्य डाॅ. आरके शाही बृहस्पतिवार को सुबह पहुंचे और स्वास्थ्यकर्मियों से मिलकर घटना की जानकारी ली। प्रशिक्षु फाॅर्मासिस्ट की तहरीर पर रविंद्र नगर पुलिस ने तीन दलालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं इस घटना से मेडिकल कॉलेज के स्वास्थ्यकर्मी सहमे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सख्ती के बाद भी इमरजेंसी में दलालों का वर्चस्व कम नहीं हो रहा है। बुधवार की रात करीब 11 बजे एक मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। ड्यूटी पर तैनात प्रशिक्षु फाॅर्मासिस्ट उमेश कुशवाहा ने मरीज के साथ उसके परिजनों को एंबुलेंस तक पहुंचाया और निजी अस्पताल नहीं जाने की सलाह दी। यह बात यहां मौजूद शहर के एक निजी अस्पताल के लिए काम करने वाले दलालों को नागवार लगी और प्रशिक्षु फाॅर्मासिस्ट की पिटाई करने लगे। डंडे से इतना मारा कि उसके पीठ और सीने पर पिटाई के निशान दिखने लगे। बीच बचाव करने का प्रयास कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को भी दलालों ने दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात डॉ. राहुल यादव, डॉ. मारकंडेय यादव और फाॅर्मासिस्ट सत्येंद्र कुमार ने इसकी जानकारी प्राचार्य को दिया। सुबह पहुंचे प्राचार्य प्रशिक्षु फाॅर्मासिस्ट से मिले और पूरे मामले की जानकारी लिया।

इसके बाद रविंद्र नगर थानाध्यक्ष को फोन कर दलालों के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा। इसके बाद पुलिस ने प्रशिक्षु फाॅर्मासिस्ट का मेडिकल कराया और उसकी तहरीर पर निखिल सिंह, अर्पित राय और लक्की सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। रविंद्रनगर धूस के थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर दो आरोेपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्ष्य के लिए मेडिकल कॉलेज में लगे सीसीटीवी का फुटेज भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed