फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fear of riot in Bashiya Banveerpur, police deployed

Kushinagar News: बसहिया बनवीरपुर में बवाल की आशंका, पुलिस तैनात

Mon, 24 Nov 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fear of riot in Bashiya Banveerpur, police deployed
लक्ष्मीपुर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर गांव में हत्यारोपी अनमोल के घर अभी भी पुलिस तैनात है। पुलिस ने डीएनए जांच के लिए मृतक अस्पताल संचालक के पिता का ब्लड सैंपल निकलवाया है। गांव में दूसरे समुदाय का बाहुल्य है। मामला दो समुदाय का होने के कारण बवाल होने का अंदेशा पुलिस को है।
विज्ञापन

बसहिया बनवीरपुर निवासी फार्मासिस्ट गौसे आलम गांव में निजी अस्पताल का संचालन गांव के अपने दोस्त अनमोल कुशवाहा के साथ मिलकर करते थे। 23 सितंबर को रुपये के लेन-देने में अनमोल अपने दोस्त के साथ मिलकर गौसे आलम की अस्पताल में हत्या कर दिया और कार से शव को ले जाकर कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिसवा रेगुलेटर के पास झाड़ी में फेंक दिया था।
विज्ञापन

50 दिन बाद पुलिस ने मोबाइल की मदद से हत्यारोपी अनमोल और इसके साथी को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने गौसे आलम का कंकाल बरामद किया था। पुलिस ने डीएनए जांच के लिए गौसे आलम के पिता का ब्लड का सैंपल निकलवाया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद गौसे आलम का कंकाल है या नहीं इसकी पुष्टि होगी। दो समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण गांव में अनमोल के दरवाजे पर पुलिस रविवार को भी तैनात रही। पडरौना कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरोपी के दरवाजे पर पुलिस तैनात है। गांव में पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed