फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fear of kidnapping of student, police engaged in investigation

छात्र के अपहरण की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fear of kidnapping of student, police engaged in investigation
छात्र के अपहरण की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया निवासी स्वर्ण व्यवसायी के बेटे के विद्यालय से घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। उनकी तरफ से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है।

थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज के मूल निवासी हरिओम वर्मा नौरंगिया में घर बनाकर रहते हैं। उनकी नौरंगिया चौराहे पर आभूषण की दुकान है। 12 वर्षीय बेटा अभिषेक वर्मा कोटवा बाजार स्थित लालबहादुर शास्त्री सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा छह में पढ़ता है। वह छह दिसंबर को पढ़ने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद पुलिस को तहरीर दी गई है। हरिओम वर्मा ने बताया कि उनका कुछ लोगों से जमीन का विवाद है। आशंका है कि उन्हीं लोगों ने उनके पुत्र अभिषेक का अपहरण कर लिया है और हत्या किए जाने की आशंका है। प्रभारी एसओ रामनारायण दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शीघ्र ही बालक का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed