फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fazilnagar got first place in CRM inspection

Kushinagar News: सीआरएम निरीक्षण में फाजिलनगर को मिला पहला स्थान

Fri, 27 Dec 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fazilnagar got first place in CRM inspection
फाजिलनगर। कॉमन रिव्यू मिशन टीम के निरीक्षण में फाजिलनगर की सीएचसी ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने अधीक्षक डॉ. यूएस नायक, लैब टेक्नीशियन राहुल सिंह व फार्मासिस्ट अनुज तिवारी को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया है। इस पर सीएचसी के कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

बीते 20 से 24 नवंबर तक जिले की सभी सीएचसी व पीएचसी का सरकार की ओर से गठित सीआरएम की टीम ने जायजा लिया था। इसमें फाजिलनगर की सीएचसी ने कोविड में सबसे ज्यादा टीका, जिले में सबसे अधिक आयुष्मान गोल्डन कार्ड, हेल्थ डेस्क बोर्ड पर निरंतर पहले से तीसरे स्थान पर रहने, आधुनिक लैब व सबसे कम समय में ब्लड स्टोरेज यूनिट आदि कई अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करके पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए बुधवार को प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सीएमओ ने सम्मानित किया है। अधीक्षक ने कहा कि कोई भी सम्मान जिम्मेदारी को बढ़ाता है। स्वास्थ्य सेवा शासन की प्राथमिकता है। टीम वर्क के नाते यह सफलता मिली है। यह सीएचसी के सभी स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान है। इस उपलब्धि पर डॉ. साजिद हुसैन, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. एचएन प्रसाद, डॉ. अंशिका राय, डॉ. रविशंकर, डॉ. आरके कुशवाहा आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed