फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fazilnagar Election Result 2022 Kushinagar Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Kushinagar Election Result 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव हारे, भाजपा को हराने का किया था दावा

Thu, 10 Mar 2022 05:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Mar 2022 05:48 PM IST
सार

स्वामी प्रसाद मौर्य पिछली बार यूपी की पड़रौना विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर जीते थे. लेकिन, इस बार चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पाला बदलकर न सिर्फ भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थामा बल्कि पड़रौना सीट भी छोड़कर फाजिलनगर से चुनाव लड़ रहे थे।

विज्ञापन
Fazilnagar Election Result 2022 Kushinagar Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा से सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की जीत का दावा किया था और कहा था कि बीजेपी को इस बार प्रदेश में करारी हार मिलने वाली है।

विज्ञापन


इस सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र कुशवाहा विजयी हुए हैं। चुनाव परिणामों के दिन शुरुआत से ही वह बढ़त बनाए हुए थे। आखिरकार उन्हें अंतिम परिणाम में स्वामी प्रसाद मौर्य को मात दे दी और फाजिलनगर सीट से चुनाव जीत गए।
विज्ञापन


बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य पिछली बार यूपी की पड़रौना विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर जीते थे. लेकिन, इस बार चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पाला बदलकर न सिर्फ भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थामा बल्कि पड़रौना सीट भी छोड़कर फाजिलनगर से चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन, चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य को हार का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनावों के ठीक पहले पिछड़ों की उपेक्षा के नाम पर भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देते हुए समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था, जिसके बाद भाजपा ने ‘मास्टर स्ट्रोक’ खेला और कुशीनगर के कद्दावर कांग्रेसी नेता आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए। आरपीएन के भाजपा ज्वॉइन करते ही कुछ दिनों बाद सपा ने मौर्य को उनकी परंपरागत पडरौना विधानसभा से नहीं, बल्कि बगल की फाजिलनगर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया और अब परिणाम सबसे सामने है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed