{"_id":"6189618579a4d33c33387ca8","slug":"father-son-death-due-to-electrocution-kushinagar-news-gkp415670777","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा विसर्जन के समय गांव में भ्रमण के दौरान हुई घटना
कसया (कुशीनगर)। नगर के आंबेडकरनगर में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा विसर्जन करने ले जाते समय करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
नगर के आंबेडकरनगर (सिरसिया गांव के टोला पिपरी) निवासी गुलाब यादव (52) पुत्र अंगद यादव के साथ हेतिमपुर छोटी गंडक नदी में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए जाते समय गांव में ही डीजे के साथ भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान गांव के रास्ते के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गए। उसमें विद्युत प्रवाहित हो रहा था। इससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। मौजूद लोग और परिजन पिता-पुत्र को कसया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदार अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।