फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Father, son and mother got their heads broken when the cow grazed on the straw kept on the road.

Kushinagar News: सड़क पर रखे पुआल पर गई गाय तो पिता-पुत्र और मां का फोड़ा सिर

Tue, 17 Oct 2023 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Father, son and mother got their heads broken when the cow grazed on the straw kept on the road.
-दबंगों ने संबल और चाकू से किया हमला, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन


पडरौना। सड़क पर रखे गए पुआल पर गाय जाने से नाराज एक शख्स ने युवक के सिर पर संबल से हमला कर दिया। बीच बचाव करने गए पिता और मां पर भी चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तमकुहीराज सीएचसी पर पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

तराया सुजान के हफुआ बलराम गांव निवासी हरि जायसवाल का बेटा अरविंद जायसवाल सोमवार की देर शाम को भोजन कर घर से घोठा पर सोने जा रहा था। रास्ते में गांव के एक शख्स के सड़क पर रखे पुआल पर अरविंद की गाय चली गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि अरविंद के सिर पर संबल से शख्स ने वार कर दिया। अरविंद अचेत होकर सड़क पर गिर गया। इसकी जानकारी होने पर पिता हरि जायसवाल और मां कांति देवी बीच बचाव करने गई तो शख्स ने चाकू और रॉड से हमला कर दिया। तीनों लोगों का सिर फट गया। इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तरया सुजान इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। घायल जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed