फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Father killed daughter by strangulation after beating her

ऑनर किलिंग: झूठी शान में पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, पहले पीटा फिर गला मरोड़कर की हत्या

Tue, 21 Feb 2023 04:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Tue, 21 Feb 2023 04:47 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि पूछताछ में रूबी यादव के पिता कन्हैया यादव ने बताया है कि 14 फरवरी को घर के सदस्य शादी समारोह में गए थे। रूबी खाने बनाने के लिए घर पर थी। दोपहर में वह अकेले थी। एक बजे वह अचानक घर पहुंचा तो उसके पास एक युवक दिखा। यह देख में आग बबूला हो गया। युवक भाग गया। इसके बाद वह रूबी को पीटने लगा। रूबी बेहोश हो गई। इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बेटी का गला मोड़कर तोड़कर दिया।

विज्ञापन
Father killed daughter by strangulation after beating her
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र राजपुर बगहां गांव में झूठी शान में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, पिता कन्हैया यादव ने ही पीटने के बाद बेटी का गला मरोड़कर हत्या की थी। उसकी मौत के बाद मृतका के भाई और चाचा ने कन्हैया का सहयोग किया था। बेटी की एक युवक की नजदीकी से पिता खार खाए था। उस समय परिवार के सदस्य शादी में शामिल होने गए थे।

विज्ञापन


इस मामले में चौकीदार मोहन यादव की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पिता कन्हैया यादव, चाचा भरत यादव, छोटे भाई राहुल यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि 19 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर सेवरही के थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ नरवाजोत बांध के पास गंडक से बोरे से एक युवती का शव बरामद किया।
विज्ञापन


सोमवार को इस मामले का पर्दाफाश करते हुए एसपी ने बताया कि पूछताछ में रूबी यादव के पिता कन्हैया यादव ने बताया है कि 14 फरवरी को घर के सदस्य शादी समारोह में गए थे। रूबी खाने बनाने के लिए घर पर थी। दोपहर में वह अकेले थी। एक बजे वह अचानक घर पहुंचा तो उसके पास एक युवक दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख में आग बबूला हो गया। युवक भाग गया। इसके बाद वह रूबी को पीटने लगा। रूबी बेहोश हो गई। इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बेटी का गला मोड़कर तोड़कर दिया। रूबी की मौत हो गई। बेटा राहुल और भाई भरत आ गए। बीती बातें बताते हुए उसने उनसे शव को ठिकाने लगाने के लिए सलाह मांगी। फिर शव को बोरे में भरकर नवरजोत बांध से गडंक नदी में फेंक दिया गया।
 

दिन में मारकर रात में शव को ठिकाना लगाया

रूबी की हत्या उसके पिता ने 14 फरवरी को दोपहर एक बजे ही कर दी थी। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने रात होने का इंतजार किया। शव को बोरे में भरकर बाइक पर शव को लादकर नदी में फेंक दिया।

महिलाओं से बताया था कि रूबी किसी लड़के साथ भाग गई
बेटी को मारने के बाद कन्हैया यादव रात होने का इंतजार कर रहा था। शादी में गई पत्नी ललिता ने जब पूछा की रूबी किधर है। कन्हैया ने पत्नी को गुमराह करने के लिए बताया कि बेटी किसी लड़के से बात करती थी। उसी के साथ भाग गई है। इस वजह से वह बहुत गुस्से में है।

सड़क किनारे है घर, चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी रूबी
रूबी चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। उसका घर सड़क किनारे है। 14 फरवरी के दिन वह घर में अकेले थी। इसी बीच उसने अपने दोस्त को बुला लिया था। इसी समय उसके पिता अचानक आ गए थे। रूबी उस युवक से पहले से बात करती थी। उसके पिता और चाचा मोबाइल पर बात करते हुए सुन चुके थे। उन्होंने बात करने के लिए मना किया था। इसी कारण से हाईस्कूल पढ़ाने के बाद रूबी की पढ़ाई छुड़वा दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि आरोपी से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद यह पता चला है कि युवती को पहले पीटा गया है। उसके बाद उसके गले का हड्डी तोड़कर हत्या की गई है। मृतका के पिता, चाचा, छोटे भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed