{"_id":"64f4d02992918554a80d33a6","slug":"father-and-daughter-injured-in-accident-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-4046-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक की टक्कर में पिता-पुत्री घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक की टक्कर में पिता-पुत्री घायल, रेफर
Sun, 03 Sep 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी गांव में रविवार को दो बाइक सवारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरयासुजान भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रविवार की शाम को करीब छह बजे तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवहीं नरेंद्र गांव के निवासी लालसा यादव अपनी पुत्री चांदनी को साथ लेकर बाइक से कहीं जा रहे थे। दनियाड़ी में इसी गांव के मंटू चौहान की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में लालसा यादव के दाहिने पैर एवं पीछे बैठी उनकी पुत्री चांदनी के बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद वहां जुटे लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर पिता-पुत्री को अस्पताल भेजा। दूसरे बाइक चालक को चोट नहीं आई थी।