{"_id":"665ba3ee55e109dcdb0123f4","slug":"fate-of-nine-candidates-captured-in-evm-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117700-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ईवीएम में कैद हुआ नौ प्रत्याशियों का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ईवीएम में कैद हुआ नौ प्रत्याशियों का भाग्य
Sun, 02 Jun 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर संसद पहुंचने का ख्वाब संजोने वाले नौ प्रत्याशियों का राजनीतिक भाग्य शनिवार को ईवीएम में कैद हो गया। वोटरों ने अपने राय को कैद कर दिया।
कुशीनगर लोकसभा सीट पर प्रचार प्रसार का दौर निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होने के बाद 16 मार्च से तेज हो गया था। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रचार प्रसार ने जोड़ पकड़ा।अंतिम चरण में कुछ प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हुआ तो कुछ ने वापस ले लिया।आखिरकार 1 जून को वोटरों ने दावेदारों की किस्मत को ईवीएम का बटन दबाकर कैद कर दिया।शनिवार को मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अफसरों ने ईवीएम और वीवीपैट स्ट्रांग रूम में सुरक्षित कर दिया गया। चार जून को मतगणना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
-
चुनाव मैदान में ये थे प्रत्याशी
-भाजपा से विजय दुबे, सपा से अजय प्रताप सिंह पिंटू, बसपा से शुभनरायण चौहान,रासोसपा से स्वामी प्रसाद मौर्या, आजाद अधिकार पार्टी से हरिकेश, लोकनायक पार्टी से सुनील कुमार शुक्ल, निर्दल रामचंद्र सिंह,अमिय उपाध्याय, सुभाषवादी पार्टी से वेदप्रकाश मिश्रा उम्मीदवार है।मतदान के बाद चौक चौराहों पर जीत हार का गुणा गणित बैठाने में चुनावी पंडित जुट गए हैं।