फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers will expose the opponents in Chaupal

भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक आयोजित...

Tue, 05 Oct 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers will expose the opponents in Chaupal
किसान चौपाल में विरोधियों को करेंगे बेनकाब
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक मंगलवार को गोरखपुर मार्ग स्थित एक निजी होटल के सभागार में हुई। इसमें किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सम्मान दे रही है। 15 से 30 अक्तूबर तक 56 हजार गांवों में किसान चौपाल लगाकर विरोधी दलों को बेनकाब किया जाएगा। पीएम किसान सम्मान निधि से छह हजार की रकम किसानों को दी जा रही है।

इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री घनश्याम सिंह पटेल, प्रदेश मंत्री विनय गोंड, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद, लालजी यादव ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं कार्य समिति के समापन सत्र को प्रदेश प्रभारी किसान मोर्चा प्रकाश पाल ने विचार व्यक्त किया। इसके पूर्व बैठक का शुभारंभ डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान भाजपा नेता सुधीर राव ने प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर सुमित सिंह, लालजी यादव, रामानंद, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, विजय तिवारी, अवधेश राय, मैनेजर सिंह, मोहन खरवार, शिवाकांत सिंह, अजय राव, मनीष शाही, दिनेश जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed