फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers protested saying compensation amount was less

Kushinagar News: मुआवजे की रकम कम बता किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Aug 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 02 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested saying compensation amount was less
गुरवलिया बाजार। दुदही ब्लॉक की ग्राम पंचायत धर्मपुर पर्वत में ग्रामीणों ने निर्माणाधीन पांच किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण का विरोध करते हुए बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि 3.3 किमी लंबी व 3 मीटर चौड़ी सड़क को पांच किमी लंबा व सात मीटर की चौड़ाई में विस्तार किया जा रहा है, जिसकी आवश्यकता नहीं है। साथ ही प्रभावित किसानों की भूमि के मुआवजे की रकम भी कम है।
विज्ञापन

शासन ने राजाराम मिश्र मार्ग की लंबाई बढ़ाकर चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। यह कार्य 16.77 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। तीन किलोमीटर की दूरी में मिट्टी भरकर गिट्टियां गिरा दी गई हैं। राजस्व प्रशासन ने मुआवजा की रकम 58 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से आंकलन किया गया है। यह रकम प्रभावित किसानों को कम प्रतीत हो रही है। राजापाकड़, दुमही, धर्मपुर, पर्वत छपरा, मठिया भोकरिया आदि गांवों के किसान राजेश्वर राय, आद्या राय, रजनीश मिश्र, सतीश मिश्र, अनिल मिश्र, मनंजय मिश्र, रामेश्वर शर्मा, वीरेंद्र राय, रोहित शुक्ल, संजय राय, अवधेश मिश्र, राजनारायण मिश्र, ज्ञांती देवी, सुभावती देवी, रमावती देवी आदि प्रदर्शन कर विरोध जताया। तहसीलदार चंदन वर्मा ने कहा कि पता करवा रहा हूं। किसानों की भूमि के मुआवजे की रकम शासन द्वारा तय सर्किल रेट व निर्धारित गुणांक में होगा। किसानों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed