फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers demonstrated at paddy purchasing center

किसानों ने धान क्रय केंद्र पर किया प्रदर्शन

Thu, 20 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated at paddy purchasing center
किसानों ने धान क्रय केंद्र पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

तौल नहीं होने और आठ किलोग्राम अतिरिक्त धान लेने का लगाया आरोप
पटहेरवा(कुशीनगर)। साधन सहकारी समिति के परिसर में किसानों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने समिति पर धान की खरीद नहीं होने और तौल में आठ किलोग्राम धान अतिरिक्त लेने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
पटहेरवा साधन सहकारी समिति में धान क्रय केंद्र बनाया गया है। किसानों का आरोप है कि करीब दो सप्ताह से धान की खरीद नहीं हो रही है। इससे नाराज किसानों ने समिति के अध्यक्ष विभूति गुप्ता की अगुवाई में क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गेहूं की बुआई से लेकर खाद समेत अन्य खर्चों के लिए किसान परेशान हैं। किसान धान बेचकर फसल की बुआई के खर्चे वहन करता है। क्रय केंद्र पर न तो धान की खरीद हो रही है और न ही बोरे ही मिल रहे हैं। किसान घर से बोरे में धान लाने को विवश हैं। आरोप लगाया कि किसानों से आठ किलोग्राम धान प्रति क्विंटल लिया जा रहा है। इस दौरान अमरुल्लाह, श्रीराम प्रसाद, नीरज कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद, हरेंद्र कुशवाहा, त्रिभुवन शर्मा, इम्तियाज, नेफाज अंसारी, हबीबुल्लाह, रमेश चंद्र यादव, सुभाष राय, अमलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में समिति के सचिव मनोज राव का कहना है कि पटहेरवा समिति के धान क्रय केंद्र प्रभारी चिकित्सीय अवकाश पर हैं। बाकी समस्याओं के बारे में जानकारी नहीं है। उस बारे में पता कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed