फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmer dies due to lightning, passerby narrowly escapes

Kushinagar News: बिजली गिरने से किसान की मौत, बाल-बाल बचा राहगीर

Thu, 21 Mar 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to lightning, passerby narrowly escapes
टेकुआटार में बिजली गिरने से मरे किसान के रोते-बिलखते परिजन।
रामकोला/टेकुआटार। सरसों की फसल काटने गए किसान की बिजली गिरने से बुधवार को मौत हो गई। जिस समय बिजली गिरी उस समय बारिश नहीं हो रही थी। आसमान में बादल छाए थे। इस घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान व मजदूर सहम गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जटहां बाजार के माघी कोठीलवा गांव में पेड़ पर बिजली गिर गई। वहां से गुजर रहा राहगीर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टेकुआटार अधियरा टोला निवासी 50 वर्षीय किसान राजेश खरवार का खेत गांव के पश्चिम तरफ है। उनकी सरसों की फसल तैयार हो गई है। बुधवार सुबह आसमान में बादल देख परेशान हो गए और सरसों की फसल काटने लगे। अधिकांश फसल काट ली थी, कुछ ही रह गई थी। इसी बीच गरज-चमक के साथ बिजली गिरी और खेत में ही किसान राजेश खरवार अचेत हो गए। आसपास के खेतों में मौजूद किसान व मजदूरों ने शोर मचाने पर लोग पहुंचे और उनको सीएचसी रामकोला ले गए। वहां डॉक्टर ने राजेश खरवार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी ली और रिपोर्ट तैयार की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई थी। रिपोर्ट मिलते ही किसान परिवार को अहेतुक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा जटहां बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठीलवा गांव के टोला धूमनगर निवासी जगत गोड़ के खेत में लगे एक पेड़ पर बुधवार की सुबह करीब नौ बजे बिजली तेज गरज के साथ गिरी। इससे पेड़ बीच से फट गया और वहां से गुजर रहे 46 वर्षीय सुबास गुप्ता बिजली का झटका लगने से गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed