{"_id":"6277803dd4af472bca79e1b5","slug":"farmer-dies-after-being-crushed-under-tractor-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत, खेत की जोताई करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत, खेत की जोताई करते समय हुआ हादसा
Sun, 08 May 2022 02:25 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 08 May 2022 02:25 PM IST
सार
गंभीरपुर गांव के रहने वाले एक किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। किसान की मौत की खबर सुनकर इलाके में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक किसान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को कुशीनगर के कप्तानगंज थाना थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के रहने वाले एक किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। किसान का खुद का ही ट्रैक्टर था। खेत की जोताई करते समय यह हादसा हुआ। परिजनों ने उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और कप्तानगंज सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गंभीरपुर गांव के निवासी सुरेंद्र साहनी (42) रविवार सुबह अपने ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे। तभी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। सुरेंद्र उसके नीचे दब गए। यह देख लोग दौड़ पड़े। मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें ट्रैक्टर से बाहर निकाला और कप्तानगंज सीएचसी ले गए। जहां उनकी हालत नियंत्रण से बाहर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन