{"_id":"627806218a02e839ae757aa8","slug":"farmer-dies-after-being-buried-under-his-own-tractor-kushinagar-news-gkp4361671195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत
विज्ञापन
सुरेंद्र की फाइल फोटो।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव की घटना
खेत की जुताई कर रहे थे सुरेंद्र, परिजनों में मचा कोहराम
मथौली बाजार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गंभीरपुर गांव के एक किसान की रविवार को खेत की जुताई करते समय अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गंभीरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र साहनी रविवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर से गांव के ताल के पास अपने खेत में बांध बना रहे थे। उसी समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। सुरेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए। आसपास के लोग सुरेंद्र को कप्तानगंज सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कप्तानगंज थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस हादसे में सुरेंद्र का परिवार शोक में डूब गया। पत्नी कौशिल्या को विलाप करते देख दूसरों की आंखें भी नम हो जा रही थीं। पुत्र मनीष (20), मोनू (15) व अंजू (18) के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
...
जीजा का ट्रैक्टर लाकर करते थे खेती-बारी
परिवार और गांव के लोगों ने बताया कि सुरेंद्र निषाद माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। वह खोराबार थाना क्षेत्र के गांव तकिया निवासी अपने जीजा अयोध्या निषाद का ट्रैक्टर लाकर खेती बारी का कार्य करते थे। रविवार सुबह गंभीरपुर ताल के पास अपने खेत में बांध बना रहे थे, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दब जाने से सुरेंद्र की मौत हो गई।
...
तीन मई को बेटी की शादी की थी
तीन मई को उन्होंने बेटी अंजू की शादी की थी। शादी के बाद से परिवार में सब खुश थे, लेकिन एक सप्ताह के अंदर ही खुशी मातम में तब्दील हो गई।