फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farewell song by singing students

विदाई गीत गाकर विद्यार्थियों ने मन मोहा

Fri, 02 Feb 2018 12:08 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 02 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farewell song by singing students
सांस्कृतिक कार्यक्रम। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
गुरवलिया बाजार।बच्चे राष्ट्र के धरोहर हैं। इसलिए इनको एक उचित शिक्षा की आवश्यकता है। छात्र में शिक्षा के साथ संस्कारी का भी होना जरूरी है, क्योंकि संस्कारयुक्त शिक्षा सभ्य समाज का निर्माण करता है। शिक्षा वह है, जो छात्रों में राष्ट्रीयता का निर्माण करें। ये बातें बृहस्पतिवार को बाजार स्थित श्रीअन्नपूर्णा इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं हाईस्कूल-इंटर के विद्यार्थियों के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि एसओ तुर्कपट्टी दुर्गेश कुमार सिंह ने कही। इस दौरान विद्यार्थियों ने भक्ति गीत, विदाई गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉक्टर शक्ति प्रकाश पाठक ने कहा कि जहां हमें दु:ख है कि हमारे छात्र हमें छोड़ कर जा रहे हैं, वहीं खुशी इस बात की है कि यहां से जाने के बाद भी ये बच्चे स्वस्थ्य राष्ट्र के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन


 कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। छात्रा ज्योति व अन्नपूर्णा ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया, तो वहीं करिश्मा, शिल्पी, अर्चना, प्रिया, नीतू, निशा, मुकेश, परवेज, घनश्याम व आशुतोष ने नृत्य, भक्ति गीत, विदाई गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रमोद तिवारी व मैतुल मस्ताना ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गोरखनाथ, नीरज त्रिपाठी, आदित्य, विशाल, हरिशंकर कुशवाहा, मुरारी शरण श्रीवास्तव, नरेंद्र मिश्र, छत्रधारी राम, अरुण तिवारी, ओमप्रकाश मिश्र, धनेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed