फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Family members refuse to perform last rites, demand action against police station officer and policemen

Kushinagar News: परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से मना, थानेदार व पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Sun, 08 Oct 2023 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Family members refuse to perform last rites, demand action against police station officer and policemen
- बिहार के कटेया थाने में पुलिस हिरासत में युवक की पिटाई का मामला
विज्ञापन

- क्षेत्रीय विधायक के आश्वासन पर माने परिजन, किया शव का अंतिम संस्कार
- एक युवक शनिवार से ही था पुलिस की हिरासत में था, रविवार को शराब तस्करी में जेल भेजा

गंगुआ बाजार। बिहार के कटेया थाने में पुलिस की हिरासत में हुई पिटाई से लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव के पंकज कुशवाहा की मौत हो गई। रविवार को परिजन व ग्रामीणों ने पंकज का शव गांव में रख दिया। अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों ने थानेदार व दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। यह सिलसिला रविवार शाम तक चला। क्षेत्रीय विधायक द्वारा किसान दुर्घटना बीमा व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर गए। वहीं कटेया पुलिस ने रविवार को पंकज के साथी राजन कुशवाहा को शराब तस्करी के आरोप में जेल भेज दिया।
तमकुहीराज के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव निवासी पंकज कुशवाहा व राजन कुशवाहा बाइक से बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में शनिवार को जा रहे थे। बीच रास्ते में वाहनों की चेकिंग कर रहे कटेया के पुलिसकर्मी दोनों को शराब तस्करी के आरोप में पकड़कर थाने ले गए। परिजनों का आरोप था कि हवालात में पुलिस की पिटाई से पंकज की मौत हुई। वहीं कटेया थाने की पुलिस का कहना था कि दोनों शराब लेकर जा रहे थे। पुलिस को देखकर भागने लगे। दीवार में इनकी बाइक टकरा गई, जिसके बाद पंकज गंभीर रूप से घायल था। घटना की सूचना पर कटेया थाने पर पहुंचे लक्ष्मीपुर बुजुर्ग के ग्रामीणों ने रात में थाने पर हंगामा किया व दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बिहार पुलिस ने शनिवार की रात दो बजे शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे। इस दौरान एसडीपीओ (सीओ) हथुवा अनुराग कुमार की ग्रामीणों से कई बार टेलीफोन से बात हुई, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन


रविवार की शाम को करीब चार बजे तमकुहीराज के विधायक असीम राय मृतक पंकज के घर पहुंचे। उसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी। विधायक ने गोपालगंज के डीएम से फोन से वार्ता कर घटना में उचित कार्रवाई की मांग की। डीएम से आश्वासन मिलने के बाद व सरकारी योजनाओं का उचित लाभ दिलाने का भरोसा देकर विधायक ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए भेजा। इस दौरान एसडीएम विकासचंद, तमकुहीराज के इंस्पेक्टर नीरज राय, समउर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार गौतम समेत काफी संख्या में पुलिसफोर्स मौजूद रही। इस संबंध में तमकुहीराज के एसडीएम ने बताया कि मृतक को किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के तहत 30 हजार रुपये मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिन भर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों का लगा रहा तांता
गंगुआ बाजार। पुलिस अभिरक्षा में कथित पिटाई से हुई पंकज कुशवाहा की मौत की घटना ने सबको झकझोर दिया। रविवार की भोर में मृतक के गांव लक्ष्मीपुर बुजुर्ग शव पहुंचने के बाद दिन भर नेताओं व अधिकारियों का आना जाना लगा रहा।

सुबह यूपी एग्रो के चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात से भी फोन पर वार्ता की और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विजय राय, तहसीलदार तमकुहीराज चंदन कुमार, दोपहर में एसडीएम विकासचंद, इंस्पेक्टर तमकुहीराज नीरज राय पहुंचे। शाम को क्षेत्रीय विधायक असीम राय भी पहुंचे, जिनके आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed