Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Family member was selling fertilizer in the secretary's absence; the truth came to light during an investigation.

Kushinagar News: सचिव की गैरमौजूदगी में परिवार का सदस्य बेच रहा था खाद, जांच में खुली पोल

Mon, 02 Nov 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Family member was selling fertilizer in the secretary's absence; the truth came to light during an investigation.
सचिव की गैरमौजूदगी में परिवार का सदस्य बेच रहा था खाद, जांच में खुली पोल, 272 बोरियों की हो चुकी थी बिक्री
विज्ञापन

कसया। कुशीनगर के कुरमौटा नंबर दो सहकारी समिति पर किसानों को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर डीएपी खाद बेची जा रही थी। सचिव की गैरमौजूदगी में उनका परिवार का सदस्य खाद बेच रहा था। समिति अध्यक्ष की शिकायत पर हुई जांच में अनियमितता सामने आई। गोदाम में पहुंची 300 बोरियों में से 272 की बिक्री हो चुकी थी।
समिति में सुरेश मल्ल सचिव के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे समिति का गोदाम खोलकर खाद की बिक्री की जा रही थी। इसी दौरान गांव के रामअशीष शर्मा खाद लेने पहुंचे। मौके पर सचिव मौजूद नहीं थे। खाद की कीमत निर्धारित दर से अधिक बताई गई तो उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी समिति अध्यक्ष विनोद राव को दी। साथ ही खाद बिक्री का वीडियो बनाकर उन्हें भेज दिया।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष ने मामले की शिकायत जिला सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता (एआर) से की। उनके निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी सहकारिता श्रीनिवास और एडीओ कृषि जयकुमार यादव जांच के लिए गोदाम पहुंचे। जांच के दौरान मौके पर खाद की बिक्री होती मिली। खाद बेच रहे व्यक्ति ने अपना नाम प्रवीण कुमार बताया। वह समिति सचिव के परिवार का सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच टीम के अनुसार, गोदाम पर डीएपी की 300 बोरियां पहुंची थीं, जिनमें से 272 की बिक्री हो चुकी थी। टीम ने किसानों के बयान दर्ज किए और तत्काल खाद की बिक्री बंद करा दी। सचिव से फोन पर जानकारी ली गई तो उन्होंने गोरखपुर में दवा कराने जाने की बात बताई। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट एआर को सौंप दी है।


इस संबंध में एआर कोऑपरेटिव नीरज कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर दोषी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed