फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Family Attends Wedding Ceremony; Cash and Jewelry Stolen

Kushinagar News: शादी समारोह में गया था परिवार, नकदी व जेवर चोरी

Tue, 28 Apr 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Family Attends Wedding Ceremony; Cash and Jewelry Stolen
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव तुर्कडीहा के समीप चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की रात चोरों ने मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के खोट्ठा गांव के टोला बड़हरिया निवासी फूलमती तुर्कडीहा गांव के पास अपना मकान बनवाकर परिवार के साथ रहती हैं। बीते 23 अप्रैल को वह अपने घर में ताला बंद कर पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने मायके गई थीं। सोमवार को उनका पुत्र अभयानंद प्रजापति किसी काम से वापस घर पहुंचा,तो उसके होश उड़ गए। घर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था और कमरों के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने तत्काल चोरी की सूचना अपनी मां व पुलिस को दी। सूचना पाकर घर पहुंची फूलमती ने बताया कि संदूक और आलमारी में रखे 40 हजार रुपये नकद, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी कान की बाली एक पाजेब सहित अन्य कीमती जेवरात गायब थे। इस संबंध में एसओ प्रविंद्र कुमार राय ने कहा कि पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed