{"_id":"69e7d354f01bf2b6580a725e","slug":"families-with-upcoming-weddings-are-facing-the-most-difficulties-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-158433-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शादी-विवाह वाले परिवार ज्यादा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शादी-विवाह वाले परिवार ज्यादा परेशान
Wed, 22 Apr 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
गैस के अभाव में सुकरौली में लकड़ी के करीब दस चूल्हे पर बन रहा भोजन।स्रोत-सोशल मीडिया
सुकरौली। क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस का गंभीर संकट बना हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर शादी-विवाह वाले परिवारों पर पड़ रहा है। सरकार की ओर से पर्याप्त आपूर्ति के निर्देश के बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। जिन घरों में शादी या अन्य मांगलिक कार्यक्रम हैं, वहां भोजन व्यवस्था बड़ी चुनौती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियों पर कई-कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बुकिंग के बाद भी समय से डिलीवरी नहीं की जा रही, जिससे कार्यक्रमों की तैयारियों में बाधा उत्पन्न हो रही है।
गैस संकट के चलते ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के लोग अब मजबूरी में पुराने तरीके अपनाने को विवश हैं। कई घरों में लकड़ी के चूल्हे जल रहे हैं।
कस्बे के अशोक कुमार का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। शिकायतों के बावजूद न तो जांच की जा रही है और न ही आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के ठोस प्रयास दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
सुनील दत्त शाही ने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और विकट हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाते हुए विशेष रूप से शादी-विवाह वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके।