फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fallen from roof, lady dead

महिला की मौत

Sat, 29 Jun 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
fallen from roof, lady dead
छत से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन

रामकोला। क्षेत्र गांव सिधावे के टोला इंद्रपुर माफी में शुक्रवार की रात छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिधावे के टोला इंद्रपुर माफी गांव की 40 वर्षीय आशा देवी शुक्रवार की रात छत पर सोई थीं। रात में किसी समय उतरते समय पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर गईं और उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

मैजिक की चपेट से युवक घायल
रगड़गंज। पटहेरवा क्षेत्र के समउर-तमकुही मार्ग पर सड़क पार करते दौरान मैजिक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जुटे लोगों ने तत्काल घायल को सीएचसी तमकुही भेजवायां,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की शाम को सरेया बुजुर्ग निवासी नूरैन पुत्र रेयाजुदीन अपने गांव के पास से गुजर रहे थे। समउर-तमकुही मार्ग को पार करते दौरान उन्हें एक मैजिक ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed