फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fake note of Rs 500 found in ATM

Kushinagar News: एटीएम से निकला पांच सौ रुपये का जाली नोट

Sun, 15 Sep 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Fake note of Rs 500 found in ATM
पडरौना। शहर के रामकोला रोड पर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के एटीएम से पांच सौ रुपये का एक जाली नोट निकल गया। संदेह होने पर खाताधारक ने अन्य पांच सौ के नोट से मिलान की तो गड़बड़ी सामने आ गई। जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को हुई तो वे मौके पर पहुंच गए। दूसरा शनिवार होने के नाते बैंक बंद रहा। इसकी सूचना मिलने के बाद बैंक कर्मी भी पहुंच गए। खाताधारक ने पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद बैंककर्मियों ने उससे बातचीत कर दो दिनों का वक्त मांगा।
विज्ञापन

नौका टोला चुंगी पर चंद्रशेखर सिंह फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। शनिवार की शाम करीब पांच बजे उनके पुत्र विश्वजीत सिंह आवश्यकता पड़ने पर कोटक महिंद्रा बैंक के खाते का एटीएम लेकर रुपये निकालने शाखा पर लगे एटीएम केबिन में पहुंचे। वहां उन्होंने पांच हजार रुपये की निकासी की। रुपये निकाले जाने के बाद विश्वजीत ने नोटों का मिलान किया। एक पांच सौ के नोट को लेकर विश्वजीत को संदेह हुआ। दुकान पर जाने के बाद उन्होंने अपने पिता को इसकी जानकारी दी और अन्य नोट से संदिग्ध पांच सौ के नोट का मिलान करने लगे। कई लोगों से भी उन्होंने नोट दिखाकर जानकारी लेने का प्रयास किया। गड़बड़ी मिलने के बाद वे फिर शाखा पर पहुंच गए, जहां दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहा। एटीएम की सुरक्षा में लगे गार्ड से जानकारी लेने के बाद उन्होंने इसकी सूचना बैंककर्मियों को दी। सूचना मिलने के बाद शाखा पर आये बैंककर्मियों ने युवक से बातचीत की। पूरा मामला जानने के बाद बैंककर्मियों ने अन्य अधिकारियों से बातचीत कर हल निकालने का प्रयास किया। इस दौरान बैंककर्मियों ने युवक से कहा कि सोमवार तक बैंक बंद है। मंगलवार को बैंक खुलने के बाद इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। यह भी पता किया जाएगा कि कहां से एटीएम में जाली नोट आ गया है। एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के अधिकारियों को भी मेल कर इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed