फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Faith and belief broke the religious barrier, Muslim women observed Chhath fast.

Kushinagar News: आस्था और विश्वास ने तोड़ा मजहबी दीवार, मुस्लिम महिलाओं रखा छठ ब्रत

Wed, 29 Oct 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Faith and belief broke the religious barrier, Muslim women observed Chhath fast.
उजारनाथ। लोक आस्था और विश्वास के महापर्व छठ ने जिले में मजहबी दीवार तोड़ दी है। मनवांछित फल मिलने के बाद जिले के कई गांव की मुस्लिम महिलाएं भी छठ व्रत करती हैं। इस बार भी क्षेत्र के कई गांवों की महिलाओं ने छठ व्रत रहकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतानों के लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेंदुरिया बुजुर्ग, मोगलपुरा, जवार भैंसहा, चन्द्रौटा आदि गांव मुस्लिम महिलाएं बीते कई वर्षों से छठ व्रत रखती हैं। वे अन्य महिलाओं की तरह छठ व्रत के नियमों का पालन करती हैं। इसके बाद डूबते सूर्य और उसके अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा करती हैं। क्षेत्र की सेंदुरिया बुजुर्ग गांव निवासी 42 वर्षीय स्वेता खातून ने बताया कि वे इस वर्ष पहली बार छठ व्रत कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि उनकी चार बेटियां ही हैं। गांव की एक हिंदू महिला ने उन्हें पुत्र प्राप्ति के लिए छठ व्रत रखने की सलाह दी। उनकी सलाह पर उन्होंने भी पिछली वर्ष छठ माता से संतान सुख का वरदान मांगा था। मन्नत पूरी होने पर इस वर्ष छठ व्रत कर रही हैं। इसी दौरान सिंदुरिया बुजुर्ग और चंद्रौटा गांव की कई मुस्लिम महिलाएं छठ व्रत रखी थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed