{"_id":"678d44e72512c3bf990aa705","slug":"facilities-construction-of-passenger-shed-started-at-railway-station-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-130538-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा : रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा : रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड का निर्माण शुरू
Mon, 20 Jan 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने आठ नए यात्री शेड बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। पहले यहां तीन यात्री शेड थे और काफी जर्जर हो चुके हैं। यात्रियों को ट्रेनों की प्रतीक्षा करने में परेशानी होती थी। यात्रियों का कहना है कि नए यात्री शेड का निर्माण हो जाने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर पहले मेन प्लेटफाॅर्म पर दो और रैक प्वाइंट पर एक यात्री शेड बना हुआ था जो काफी जर्जर हो चुका था। यही नहीं यात्रियों की संख्या के हिसाब से शेड कम होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन की तरफ से पुराने तीन जर्जर यात्री शेडों को हटा कर उसकी जगह आठ नए यात्री शेडों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
इसमें छह यात्री शेड मेन प्लेटफॉर्म पर तो दो यात्री शेड रैक प्वाइंट पर बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। यात्रियों का कहना है कि इन यात्री शेडों का निर्माण होने से स्टेशन पर ट्रेनों की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलयात्री संजय राय, प्रभात मिश्र, राहुल सोनी, धनेश यादव आदि ने इन यात्री शेडों के निर्माण को यात्री हित में बताया है।