फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   facebook id heak

पूर्व एसओ अनिल दूबे की फेसबुक आईडी हैक

Mon, 26 Jul 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
facebook id heak
पूर्व एसओ अनिल दूबे की फेसबुक आईडी हैक
विज्ञापन

- 13 मई को पीआरओ सेल की मिलती जुलती आईडी बनाकर मांगे थे रुपये
- तुर्कपट्टी थाने के पूर्व एसओ अनिल दूबे की आईडी हुई हैक
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। हैकर अब आम लोगों की नहीं, पुलिसकर्मियों की आईडी भी हैक करने लगे हैं। यह फेसबुक आईडी हैककर ऐसे मैसेज भेजकर फ्रेंडसर्किल के लोगों से मदद के नाम पर रुपये मांग रहे हैं। हैकरों ने तुर्कपट्टी थाने के एसओ की फेसबुक आईडी हैक कर कई लोगों से रुपये मांगा है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में अक्सर ही फेसबुक आईडी हैक हो रही है। थाना क्षेत्र के सपहां निवासी पंकज पांडेय की सोमवार सुबह नींद खुली तो उनके फेसबुक मैसेंजर पर पूर्व एसओ अनिल दुबे की यूजर आईडी से मैसेज था। पंकज पांडेय ने जवाब दिया तो उधर से जरूरी काम बताकर रुपये की मांग की गई। चूंकि पंकज साइबर जालसाजी से वाकिफ थे तो वह चंगुल में नहीं फंसे। अनिल दूबे वर्तमान में बस्ती मे तैनात हैं। उनकी आईडी से तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के उनके फ्रेंडसर्किल में शामिल कई और लोगों से रुपये मांगे गए। उसके बाद अनिल दूबे ने सतर्कता बरतते हुए अपनी आईडी पासवर्ड को बदलकर प्रोफाइल पिक्चर को भी बदल दिया। उन्होंने अपने सभी मित्रों को लिखे एक पोस्ट के माध्यम से अवगत करा दिया कि कोई उनके नाम और फोटो को लगाकर रुपये की मांग करता है तो उसे न दें। इससे पहलेे 13 मई को पीआरओ सेल की मिलती जुलती आईडी भी बनाई गई थी। इसका पता चलने पर पुलिस प्रशासन ने ऐसे हैकरों से सावधान रहने की अपील की थी।
विज्ञापन

साइबर सेल के प्रभारी राशिद खान ने बताया कि फेसबुक हैक होने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क होने की जरूरत है। किसी भी खाते में रुपये ट्रांसफर न करें। आईडी हैक होने पर तुरंत साइबर सेल को सूचित करें। प्रार्थना पत्र मिलने पर पुलिस ऐसे मामलों में जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed