फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eye test of 100 people was done in the camp

Kushinagar News: शिविर में 100 लोगों का हुआ नेत्र परीक्षण

Mon, 02 Dec 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 02 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Eye test of 100 people was done in the camp
बनकटा बाजार। उच्च प्राथमिक विद्यालय बदुराव में रविवार को आयोजित शिविर में 100 से अधिक लोगों का नेत्र परीक्षण कर दवाएं और चश्मा वितरित किया गया।
विज्ञापन

नेत्र चिकित्सक डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि आंखों में खुजली या अन्य दिक्कत होने पर लोग घर पर रखी दवा का प्रयोग कर लेते हैं। उन्हें आराम तो जरूर मिल जाता है, लेकिन बीमारी और बढ़ जाती है। आंख संवेदनशील अंग है। इसलिए आंख में किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें। आयोजक जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लखीचंद यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान ऋषिकेश यादव, राज किशोर जयसवाल, त्रिलोकी यादव, अनिरुद्ध, दीनानाथ यादव, मुन्ना कुशवाहा, पंकज राय आदि मौजूद रहे।

आंखों की जांच कर निशुल्क दवाएं वितरित
रामकोला। परगन छपरा पंचायत भवन में रविवार को नेत्र शिविर लगाया गया। 200 मरीजों की आंखों की जांच हुई। उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। डॉक्टर शकील अहमद, अफरोज अंसारी, आरएन कुशवाहा ने आंखों की जांच की। कुछ लोगों को ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। ग्राम प्रधान प्रभाष चंद्र मिश्र ने कहा कि गांव में गरीब व्यक्तियों का सहारा बनने की जरूरत है। भारतीय युवा मोर्चा की जिला मंत्री आदित्य मिश्रा ने कहा कि ऐसे शिविर से लोगों को लाभ मिलता है। इस मौके पर राहुल यादव, रेहान अंसारी, इनायत अंसारी, साहिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed