फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Expressed displeasure on the officers who did not reach the Samadhan Diwas

Kushinagar News: समाधान दिवस में नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों पर जताई नाराजगी

Mon, 18 Aug 2025 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure on the officers who did not reach the Samadhan Diwas
कसया तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल और तहसील
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 32 शिकायतें आईं। उसमें से पांच का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने उन तहसील स्तरीय अधिकारियों पर नाराजगी जताई जो स्वयं उपस्थित न होकर अपनी जगह पर किसी अन्य कर्मचारियों को भेजा था।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस माह में दो बार होता है। इसमें सभी अधिकारी समन्वय स्थापित कर मामले को पूर्णतया विधि सम्मत तरीके से निस्तारित करते हैं। इसमें सभी संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर सरकार और डीएम के निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करें।
विज्ञापन

समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 15 और अन्य आवेदन विद्युत निगम, नगर पालिका, आपूर्ति विभाग, विकास विभाग आदि से संबंधित रहे।संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार धर्मवीर सिंह, राजस्व निरीक्षक, अजय लाल श्रीवास्तव, शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल अजय दुबे, शैलेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed