फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Explanation sought from ADO Panchayat

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्वच्छता समिति की बैठक

Wed, 29 Sep 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from ADO Panchayat
एडीओ पंचायत से मांगा गया स्पष्टीकरण
विज्ञापन

लाभार्थियों के खाते में धनराशि नहीं भेजने पर नोटिस
डीपीआरओ के लिपिक समेत कई लोगों का रोका वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बुधवार की शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम एस. राजलिंगम ने की। इस बैठक में सामुदायिक शौचालय निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन समेत अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। डीएम ने कार्य में लापरवाही पाए जाने पर एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा, जबकि डीपीआरओ के लिपिक समेत कई लोगों का वेतन रोकने का निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य करना चाहिए। सरकार स्वच्छता से जुड़े मामले में पूरी तरह गंभीर है। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही क्षम्य नहीं है। उन्होंने चेताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई तय है। सामुदायिक शौचालय का समय से निर्माण नहीं होने की जानकारी मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने डीपीआरओ के लिपिक समेत कई कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में धनराशि देने के बाद भी लाभार्थियों को नहीं भेजे जाने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए एडीओ पंचायत से लाभार्थी के खाते में रुपये जमा करने में विलंब का कारण पूछते हुए स्पष्टीकरण मांगा। इसके बाद डीएम ने अधूरे पड़े कार्यों का निरीक्षण कर उन्हें शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ अनुज मलिक, पीडी राजनाथ भगत, डीपीआरओ अभय यादव, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed