फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Evening on the trade, cold-hit customers in the market

व्यापार पर भी पड़ी ठंड की मार, बाजार में कम पहुंचे ग्राहक

Fri, 19 Jan 2018 12:44 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 19 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Evening on the trade, cold-hit customers in the market
अलाव के पास बैठे लोग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड हर उम्र के लोगों पर भारी पड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को शीतलहर के साथ-साथ गलन और तेज हवा चलने के कारण लोग जगह-जगह दुबके रहे। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर भी ठंड से बचने का पूरा इंतजाम न होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के कारण बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की संख्या कम रही। 
विज्ञापन

एक माह से अधिक समय से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। किसान, छात्र, व्यापारी, गृहिणियों सहित सभी लोग ठंड से बचने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं। कोई अलाव के आगे बैठकर ठंड दूर करने की कोशिश कर रहा है तो किसी ने ब्लोवर, रूम हीटर आदि का इंतजाम कर रखा है। जिनके पास यह संस्थान भी नहीं है, वे दूसरों के जले अलाव के पास बैैठकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। पशुपालक अपने पशुओं के चारे का इंतजाम करने लेकर फिक्रमंद हैं तो किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई की चिंता सता रही है। 
विज्ञापन

 इस कड़ाके की ठंड में पडरौना के बाजार की रौनक भी फीकी पड़ गई है। शहर या देहात क्षेत्र से खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की तादाद बृहस्पतिवार को काफी कम रही। ज्यादातर दुकानदार ग्राहकों की राह देखते रहे। वहीं बाजार की सड़कों पर भी काफी कम ही लोग नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed