{"_id":"6807ecfabe575f0b470b0d6d","slug":"even-after-taking-bribe-the-inspector-sent-him-to-jail-line-present-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-136108-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रिश्वत लेने के बाद भी दरोगा ने भेज दिया जेल, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रिश्वत लेने के बाद भी दरोगा ने भेज दिया जेल, लाइन हाजिर
Wed, 23 Apr 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
खडडा। लड़की भगाने के आरोप में युवक को थाने से छोड़ने के नाम पर पिता से खडडा थाने में तैनात दरोगा ने डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगा था। बेटे को थाने से छुड़ाने के लिए पिता ने कर्ज लेकर 83, 800 रुपये दरोगा को दिया था। इसके बावजूद दरोगा ने चार दिन थाने में रखने के बाद बेटे को जेल भेज दिया। विदेश से लौटने के बाद आरोपी के भाई ने थाने में तहरीर देकर दरोगा पर रिश्वत लेने के मामले में केस दर्ज करने की मांग की है। दरोगा मैनेज करने के लिए इसके घर पहुंचा और बोला कि जो रकम दिए हैं उसमें से आधा रकम लौटा दे रहा हूं, किसी का नुकसान कर के आपको को क्या फायदा होगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कहा निवासी असगर अली का बेटा बबलू ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नवंबर 2024 में एक लड़की को भगाने के आरोप में असगर के दूसरे पुत्र नुरूद्दीन को पुलिस ने हिरासत में लिया। हलका दरोगा सूर्यनारायण पासवान असगर के घर पहुंचे और डरा धमका कर कहे कि डेढ़ लाख रुपये दो तो तुम्हारे लड़के को थाने से छोड़ देंगे।
असगर ने अपनी गरीबी व लाचारी बताई, लेकिन दरोग एक नहीं सुने। कई बार इसके घर पहुंचे। असगर ने विदेश में रह रहे अपने बेटे बबलू से कुछ रुपये मंगाए तथा लोगों से कर्ज लेकर 83,800 रुपये दरोगा को दे दिए कि उसका बेटा छूट जाएगा, लेकिन चार दिन थाने में रखने के नुरूद्दीन को जेल भेज दिया गया जो कुछ दिन पहले जमानत पर रिहा हुआ है। जब बबलू विदेश से घर आया तो उसने सूर्यनाथ पासवान से कहा कि जब भाई को जेल भेज दिए तो मेरा रुपया वापस कर दीजिए। इस पर दरोगा भड़क गए और कहने लगे पुलिस का लिया रुपये वापस नहीं होता है। बबलू ने हार नहीं मानी उसने पिता के साथ सोमवार को खडडा थाने में पहुंचकर दरोगा सूर्यनारायण पासवान के खिलाफ रिश्वत लेने की तहरीर दे दी। इधर सूर्यनाथ पासवान असगर के घर पहुंच गए और आधा रुपये लेकर मामला समाप्त करने का दबाव बनाने लगे। बबलू ने इस पूरे बातचीत की वीडियो बना बना लिया है। इसमे दरोगा साफ साफ रिश्वत लेने की बात स्वीकार कर रहे हैं। बबलू का कहना है कि दरोगा के खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए। दरोगा सूर्यनारायण पासवान ने बताया कि आरोप निराधार है। मैं कुछ काम से बबलू के घर गया था। ऐसी कोई बात नहीं है। उसका भाई अपराध किया था तो जेल गया था। उस समय भी उसके भाई को हाजिर कराने के लिए पीड़ित के घर गया था। एसपी संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि खडडा थाने पर तैनात ट्रेनी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। खडडा सीओ उमेश चंद भट्ट को जांच के लिए निर्देश दिया गया है। जांच आख्या आने के बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।