{"_id":"67be10f59a74eb3cf50166d9","slug":"eunuch-boy-beaten-by-eunuchs-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-132804-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किन्नर बने युवक को किन्नरों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किन्नर बने युवक को किन्नरों ने पीटा
Wed, 26 Feb 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। लोगों से बधाई मांग रहा नकली किन्नर मंगलवार को पिपरा बाजार में असली किन्नरों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई हुई। किन्नरों ने उसको थाने लाकर पुलिस को सौंपकर तहरीर भी दी, जिस पर पुलिस ने उसे शांतिभंग में चालान किया गया है।
नेबुआ-नौरंगिया थाना के पिपरा बाजार में मंगलवार को एक युवक किन्नर बनकर लोगों से पैसा मांग रहा था। इसकी जानकारी होते ही असली किन्नर पिपरा निवासी पूजा सहित अन्य किन्नर वहां पहुंच गए। जब उससे पूछताछ करने लगे तो वह भागने लगा। किन्नरों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई कर कड़ाई से जब पूछताछ की तो नकली किन्नर ने बताया कि उसका नाम रतन उर्फ गोलू पता कुर्मीपट्टी है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने बताया कि युवक को शांतिभंग में चालान किया गया है।