फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Establishment Dwadashi of Lord Ramlala celebrated at Ram Janaki Math

Kushinagar News: राम जानकी मठ पर मनाई गई भगवान रामलला की स्थापना द्वादशी

Sun, 12 Jan 2025 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Jan 2025 04:16 AM IST
विज्ञापन
Establishment Dwadashi of Lord Ramlala celebrated at Ram Janaki Math
कसया। अखिल भारतीय संस्था संस्कार संगम कुशीनगर की ओर से रामलला के एक वर्ष स्थापना दिवस पूर्ण होने के अवसर पर स्थापना द्वादशी मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रवीण एवं विशिष्ट अतिथि विधायक पीएम पाठक रहे। इसके साथ धर्म जागरण प्रमुख तारकेश्वर, त्रिभुवन नारायण त्रिपाठी, भंते महेंद्र थेरो, नरेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम जानकी मठ मंदिर में भगवान रामलला की आरती और पुष्पार्चन से किया गया। कार्यक्रम में एकात्म मंत्र एक स्वर में पढ़ा, निधि सुनंदा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। एंजेल गुप्ता और रिद्धि-सिद्धि ने नृत्य प्रस्तुत किया। वंदना मद्धेशिया ने बस राम-राम गीत, किरण जायसवाल ने भगवान राम के ऊपर सोहर प्रस्तुत किया। दिनेश तिवारी राम आएंगे गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अयोध्या में गए कार सेवक ओमप्रकाश जायसवाल, बृज किशोर जायसवाल, अशोक जायसवाल एवं सुरेश गुप्ता, श्यामदेव गोंड को अंगवस्त्र देकर अतिथियों को सम्मानित किया। जिला प्रचारक प्रवीण ने कहा कि भगवान राम हम सभी के अग्रज हैं और अयोध्या में विराजमान है। आज स्थापना द्वादशी है। अयोध्या में तीन दिवसीय उत्सव मनाया जा रहा है। संगम संस्कार के कलाकारों ने उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत किया है। ऐसा लग रहा है कि हम सभी अयोध्या में ही हैं। गोरक्ष प्रांत के धर्म जागरण प्रमुख तारकेश्वर ने धर्म को बढ़ावा देने की बात कही। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार जैन एवं मंत्री पवन कुमार गुप्ता ने किया। संचालन राजू मद्धेशिया ने किया। इस दौरान डॉ. अमरीश विश्वकर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक पांडेय, नारायण जायसवाल, अनिल जायसवाल, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed