Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Equipment in the medical college will be purchased with Rs 12 crores

Kushinagar News: 12 करोड़ से खरीदे जाएंगे मेडिकल कॉलेज में उपकरण

Thu, 27 Jun 2024 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Equipment in the medical college will be purchased with Rs 12 crores
-एनएमसी टीम के निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शुरू की उपकरण खरीद की कार्रवाई
विज्ञापन

-विभागध्यक्षों के साथ प्राचार्य ने की बैठक, उपकरणों की खरीदारी के लिए शुरू हुई कागजी प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। एनएमसी टीम के निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की पढ़ाई और रोगियों के इलाज और जांच के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की खरीदारी की प्रक्रिया तेज कर दी है। करीब 12 करोड़ की लागत से उपकरण खरीदे जाएंगे। इससे मेडिकल कॉलेज में आने वाले रोगियों के इलाज में सहूलियत मिलेगी, और कम दर पर जांच भी आसानी से हो जाएगी। फैकल्टी के डॉक्टरों के साथ इस संबंध में हुई बैठक में प्राचार्य ने सभी का सुझाव लिया।
मेडिकल कॉलेज के लिए हरका में बन रहे भवन का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। एनएमसी टीम के निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। एनाॅटोमी, फिजियोलॉजी, रेडियोलॉजी, पैथालॉजी, फारेंसिक, बायोकमेस्ट्री, माइक्रो बायलॉजी, ओटो-राइनो -लेरिंगोंलॉजी, जनरल सर्जरी, नेत्र रोग, हृदय रोग, आईसीयू, इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाले करीब 12 करोड़ के उपकरण खरीदा जाएगा। इसमें करीब एक करोड़ रुपये का फर्नीचर खरीदा जाएगा, जिसका इस्तेमाल हरका के एकेडमिक ब्लॉक में होगा।
विज्ञापन

सभी विभागाध्यक्षों के साथ प्राचार्य ने बैठक कर उपकरणों की सूची ली है। इसकी खरीदारी के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भवन का निर्माण पूरा होते ही खरीदारी कर ली जाएगी। जून के अंत तक कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने भवन पूर्ण कर हैंडओवर करने का दावा किया है। भवन हैंडओवर में देरी से मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से की गई अधिकांश तैयारियोंं पर पानी फिर सकता है। इसके लिए डीएम ने भी कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को अविलंब भवन हैंडओवर करने के लिए पत्र लिख चुके हैं। क्यों कि पिछले से भवन निर्माण नहीं होने के चलते ही पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी थी और ऐन वक्त पर तैयारी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि सभी विभागध्यक्षों के साथ बैठक कर उपकरणों की सूची तैयार कर ली गई है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भवन हैंडओवर होते ही उपकरणों की खरीदारी कर ली जाएगी। भवन हैंडओवर होने से पहले उपकरण खरीदकर कहा रखा जाएगा। जून के अंत तक भवन हैंडओवर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed