{"_id":"66ac23b347df145d3103a2d4","slug":"equipment-and-furniture-will-be-purchased-in-the-medical-college-with-rs-16-crore-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-120919-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 16 करोड़ से मेडिकल कॉलेज में खरीदे जाएंगे उपकरण और फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 16 करोड़ से मेडिकल कॉलेज में खरीदे जाएंगे उपकरण और फर्नीचर
Fri, 02 Aug 2024 05:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए मान्यता मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की पढ़ाई और रोगियों के इलाज, जांच में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और फर्नीचर की खरीदारी की प्रक्रिया तेज कर दी है। करीब 16 करोड़ की लागत से उपकरण खरीदे जाएंगे। इससे मेडिकल कॉलेज में आने वाले रोगियों के इलाज में सहूलियत के साथ कम दर पर जांच भी आसानी से हो जाएगी। फैकल्टी के डॉक्टरों के साथ प्राचार्य ने बृहस्पतिवार को सभी का सुझाव लिया।
मेडिकल कॉलेज के लिए हरका में बन रहे एकेडमिक ब्लॉक भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया है। एनएमसी टीम ने निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज को मान्यता बुधवार को दे दिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एनाॅटोमी, फिजियोलॉजी, रेडियोलॉजी, पैथालॉजी, फारेंसिक, बायोकमेस्ट्री, माइक्रो बायलॉजी, ओटो-राइनो -लेरिंगोंलॉजी, जनरल सर्जरी, नेत्र रोग, हृदय रोग, आईसीयू, इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाले करीब 16 करोड़ के उपकरण खरीदे जाएंगे।
इसमें करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का फर्नीचर की खरीदारी होगी। इसका इस्तेमाल हरका के एकेडमिक ब्लॉक में होगा। सभी विभागाध्यक्षों के साथ प्राचार्य ने बैठक कर उपकरणों की सूची ली है। इसकी खरीदारी के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एकेडमिक ब्लॉक भवन का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है। खरीदे गए सामानों को रखने के लिए हरका में बने एकेडमिक ब्लॉक का एक हाल देखा गया है। प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर उपकरणों से जुड़ी जानकारी ली गई है। इसके पहले भी बैठक कर अधिकांश सामान की सूची तैयार कर ली गई थी। 15 दिन के अंदर सामान की खरीदारी कर ली जाएगी।