{"_id":"680bf02744c0fedac80a7dc2","slug":"eo-left-the-board-meeting-council-members-created-ruckus-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-136313-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बोर्ड की बैठक से चले गए ईओ, सभासदों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बोर्ड की बैठक से चले गए ईओ, सभासदों का हंगामा
Sat, 26 Apr 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। नगर पंचायत छितौनी में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक चल रही थी। इस दौरान आय, व्यय और आउटसोर्सिंग पर रखे गए वर्करों की चर्चा चल रही थी। इसी बीच ईओ उठकर चले गए। इससे नाराज सभासद हंगामा करने लगे और बैठक से उठकर चले गए। पिछली बार 28 मार्च को हुई बैठक भी ईओ के नहीं आने के कारण सभासदों ने बहिष्कार कर दिया था। बोर्ड की बैठक में चेयरमैन अशोक निषाद और ईओ संतराम सरोज मौजूद रहे। बोर्ड की बैठक की कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान एकता परिषद संघ के अध्यक्ष छोटेलाल शर्मा ने नगर पंचायत में तैनात आउट सोर्सिंग वर्करों की संख्या और आय-व्यय की जानकारी मांगने लगे।
इस दौरान ईओ बैठक से उठकर चले गए। इस पर सभासद नाराज हो गए और सरकारी धन का बंदरबांट करने का ईओ पर आरोप लगाते हुए आउटसोर्सिंग पर रखे गए वर्करों के नाम पर सरकारी बजट का लूट खसोट करने का आरोप लगाया। सभासदों ने कहा कि जब तक पुराने कार्यों का आय-व्यय की जानकारी नहीं मिलेगी।
तब तक बोर्ड की बैठक नहीं होगी। पूर्व में हुए बोर्ड बैठक में हंगामा की जांच करने बीच में खड्डा एसडीएम भी गए थे। ईओ संतराज सरोज ने बताया कि सभासदों से बात की जा रही है उनकी समस्याओं का समाधान कराकर पुन: बोर्ड की बैठक कराई जाएगी।