फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   entangled between theft and embezzlement

चोरी और गबन के बीच उलझा 16 लाख रुपये का मामला

Sat, 06 Aug 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
entangled between theft and embezzlement
चोरी और गबन के बीच उलझा 16 लाख रुपये का मामला
विज्ञापन

बुधवार को बैंक से निकाले गए थे नौ लाख रुपये
कार्यालय की आलमारी में रखे गए थे रुपये
हाटा(कुशीनगर)। श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज के कार्यालय से बुधवार रात रहस्यमय तरीके से गायब 16 लाख रुपये का मामला चोरी और गबन के बीच उलझ गया है। विद्यालय के लोगों का आरोप है कि रात के समय कार्यालय से रुपये चोरी हुए हैं। तहरीर के आधार पर गबन का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने तहरीर में कहा है कि बुधवार रात स्कूल के कार्यालय के लॉकर में रखे गए 16 लाख रुपये गायब हो गए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ताला टूटने का प्रमाण नहीं मिला है। ऐसा लग रहा है कि तालों को चाबी से खोला गया है। ऐसे में लॉक तोड़कर रुपये चुराने की बात पर संदेह हो रहा है। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटेज में रात में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।
कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि अब तक जांच में चोरी की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसा लग रहा है कि लॉकर खोलने के लिए चाबी का इस्तेमाल किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed