{"_id":"6079cf988ebc3e59012bb01d","slug":"enrollment-will-be-done-today-at-collectorate-and-block-headquarters-kushinagar-news-gkp39222858","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट व ब्लॉक मुख्यालयों पर आज होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट व ब्लॉक मुख्यालयों पर आज होगा नामांकन
विज्ञापन
दुदही ब्लाक में नामांकन के लिये बनाया गया काउंटर।
- फोटो : KUSHINAGAR
कलेक्ट्रेट व ब्लॉक मुख्यालयों पर आज होगा नामांकन
पडरौना। पंचायत चुनाव में दावेदारी प्रस्तुत करने वालों ने नामांकन की तैयारी शुक्रवार को शाम तक पूरी कर ली। जिला पंचायत सदस्य के 61 पदों पर नामांकन कलेक्ट्रेट में होगा। शेष पदों का नामांकन ब्लॉक मुख्यालयों पर होगा। इसके लिए बैरिकेडिंग समेत अन्य तैयारियां हो चुकी हैं। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने उम्मीदवारों से भीड़ नहीं लगाने का आग्रह किया है।
पंचायत चुनाव में 2502064 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला पंचायत सदस्य की 61, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 1517, ग्राम प्रधान की 1003 और ग्राम पंचायत सदस्य की 12997 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है। इसके लिए 1523 मतदान केंद्र व 4131 बूथ बनाए गए हैं। इन पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू हो रही है। 17 और 18 अप्रैल को प्रात: आठ से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम न्यायालय में विशुनपुरा, खड्डा और नेबुआ नौरंगिया के एक से 13 तक के वार्डों का नामांकन पत्र जमा होगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय में सुकरौली एवं रामकोला के वार्ड नंबर 14 से 25 तक तथा एडीएम न्यायिक के न्यायालय में मोतीचक, हाटा, कसया और फाजिलनगर के वार्ड 26 से 38 तक नामांकन होगा। इसके बगल में स्थित एएसडीएम के न्यायालय में तमकुही, सेवरही तथा पडरौना के 39 से लेकर 61 तक के वार्डों के उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। न्यायालयों के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है। नामांकन स्थलों पर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। नामांकन के दौरान पुलिस और होमगार्ड के जवान भी तैनात रहेंगे। एक प्रत्याशी के साथ केवल दो प्रस्तावक ही आरओ व एआरओ के समक्ष प्रस्तुत होंगे।
टेंट लगाकर होगा नामांकन
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक परिसर में स्थित अर्धनिर्मित भवन में टेंट लगाकर नामांकन की तैयारी हो रही है। आरओ अनंत यादव ने बताया कि कुल 81 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान पद के लिए न्याय पंचायत वार आठ टेबल बनाए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए अलग से 6 टेबल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे से नामांकन शुरू हो जाएगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
सात काउंटर पर लगाए गए 35 कर्मचारी
दुदही। दुदही विकास खंड में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन के लिए कुल सात काउंटर बनाए गए हैं। इस पर 35 कर्मचारियों का ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य दरवाजे से प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। काउंटर पर पहुंचने पर सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे और दूरी बनाकर नामांकन करेंगे।
रामकोला में 15 काउंटर बनाए गए
रामकोला। पर्चा दाखिला के लिए रामकोला में 15 काउंटर बनाए गए हैं। हर काउंटर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में नामांकन होगा। रिटर्निंग अधिकारी शंकर पांडेय ने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूटी आवंटित कर दी गई है। तैयारी के लिए बैठक हुई जिसमें एडीओ पंचायत नीरज कुमार चतुर्वेदी, अभिजीत सिंह, संजीत कुमार, प्रमोद कुमार, श्रीराम सिंह, मोहम्मद इकबाल अंसारी आदि मौजूद रहे।
प्रधान के लिए 10, बीडीसी के लिए छह टेबल होंगे
खड्डा। नामांकन की व्यवस्था एसडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार डॉ. एसके राय, नायब तहसीलदार रवि यादव ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत सीताराम ने बताया ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन के लिए 10 टेबल तथा बीडीसी के लिए छह टेबल लगाए गए हैं। सुबह आठ शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा होगा। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा।
प्रधान के लिए 11 व बीडीसी के लिए पांच काउंटर
कप्तानगंज। स्थानीय विकास खंड में शनिवार और रविवार को ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल होगा। इसके लिए शुक्रवार को प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्राम प्रधान और सदस्य के लिए 11 और बीडीसी के लिए पांच काउंटर खोले जा रहे हैं। दो काउंटर कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों के लिए होगा, जहां से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा।