फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Engineer reprimanded over poor quality of construction in Vipassana Center

Kushinagar News: विपश्यना में निर्माण की खराब गुणवत्ता पर बिफरे विशेष सचिव, अभियंता को लगाई फटकार

Mon, 11 Dec 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Engineer reprimanded over poor quality of construction in Vipassana Center
पकवा इनार। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग के विशेष सचिव अश्वनी कुमार पांडेय रविवार को बुद्ध नगरी में पर्यटन विकास की परियोजनाओं का निरीक्षण किया। विश्व बैंक सहायतित प्रो-पुअर पर्यटन विकास की निर्माणाधीन परियोजनाओं की जांच की। कार्यदायी संस्था जीडीए व केके कंस्ट्रक्शन कंपनी के जिम्मेदारों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कमियों को दूर करने व और निर्माणाधीन परियोजनाओं को उपयोगी बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा निरस्त हो चुकी मैत्रेय परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन काे भी देखा। इसमें बुद्ध विपश्यना में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब होने पर वरिष्ठ अभियंता को फटकार लगाई। राजस्व विभाग के जिम्मेदारों को अलग-अलग पैच में बिखरी जमीन के एकत्रीकरण के लिए भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


कुशीनगर में चल रही विश्व बैंक सहायतित प्रो-पुअर पर्यटन विकास की निर्माणाधीन परियोजना के निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव पर्यटन अश्वनी कुमार पांडेय ने बुद्ध विपश्यना उपवन में चल रहे पर्यटन विकास के कार्यों में गुणवत्ता को लेकर सिकान कंपनी के वरिष्ठ अभियंता एसए खान को फटकार लगाई। वहीं नवनिर्मित तालाबों में जल्द फाउंटेन लगाने के भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मौजूद अधिकारियों व जिम्मेदारों से करोड़ों रुपये खर्च कर परियोजना की उपयोगिता पर सवाल उठाए, तो सब एक दूसरे की तरफ देखने लगे। इस पर सचिव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि निर्माण में कोई कमी नहीं मिलनी चाहिए। इसके पूर्व विशेष सचिव निरस्त मैत्रेय परियोजना की लिए इधर-उधर बिखरी पड़ी जमीन का नेशनल हाइवे व बने भवन की दूसरी मंजिल से जमीन का अवलोकन किया। इसके बाद पर्यटन की तरफ 17 करोड़ से अधिक लागत से निर्माणाधीन बुद्धा थीम पार्क के कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस परियोजना के लिए लिए जाने वाली और भूमि का नक्शा व स्थलीय निरीक्षण कर राजस्व विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम योगेश्वर सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्र, पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, संग्रहालय अध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी, केसी शर्मा, बीएन तिवारी, मेराज सिद्दीकी, राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल निलेश रंजन राव, डाॅ. शैलेद्र दूबे, रीतेश दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00


डीएम ने विशेष सचिव पर्यटन के साथ की चर्चा

विशेष सचिव पर्यटन के निरीक्षण के बाद डीएम उमेश मिश्र, एडीएम वैभव मिश्र एक साथ पहुंचे। वहां बंद कमरे में करीब दो घंटे कुशीनगर के पर्यटन विकास पर मंथन किया। डीएम ने बताया कि पर्यटन विकास ऐसा हो जो एक दूसरे को पवित्रता के साथ जोड़े रखे। वह आने वाले भविष्य में उपयोगी साबित है। इसके लिए प्रदेश मुख्यालय से दो आर्किटेक्ट संजीव शर्मा व नीलिमा साथ आए हैं। जो आज कुछ जगह का अवलोकन किया है। सोमवार को सभी जगहों का स्थलीय निरीक्षण के बाद अपना प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed