{"_id":"647b8b51edbc183a6b0d9de4","slug":"encroachmenters-abused-sinchpal-kushinagar-news-c-7-1-192535-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिंचाई विभाग की जमीन पर हो रहे पक्का निर्माण रोकने गए जिलेदार व सींचपाल को दबंगों ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिंचाई विभाग की जमीन पर हो रहे पक्का निर्माण रोकने गए जिलेदार व सींचपाल को दबंगों ने दौड़ाया
Sun, 04 Jun 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले को गंभीरता से लेते हुए खड्डा एसडीएम ने पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। सिंचाई विभाग की जमीन पर जबरन पक्का निर्माण कार्य को रोकने गए जिलेदार व सींचपाल को दबंगों ने मारपीट की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद जिलेदार ने खड्डा एसडीएम, बाढ़ खंड अभियंता और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सिंचाई विभाग (बाढ़ खंड) के जिलेदार रमापति दुबे की तरफ से खड्डा एसडीएम व पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव स्थित सिंचाई विभाग की जमीन (राजस्व अभिलेख में दर्ज) पर गांव के रामबेलास यादव, संजय यादव, फूलबदन यादव पक्का निर्माण कर रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर जिलेदार अपने सींचपाल के साथ पहुंचकर कार्य कराने से मना किए। इससे नाराज तीनों आरोपी गोलबंद होकर धारदार हथियार व लाठी-डंडा के साथ मारने की नीयत से दौड़ा लिए।
उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम भावना सिंह ने कहा कि प्रकरण की जानकारी हुई है। पुलिस को कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।