फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encroachment removed from tracks, road widened

Kushinagar News: पटरियों से अतिक्रमण हटवाया, चाैड़ी हुई सड़क

Wed, 20 Nov 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from tracks, road widened
पडरौना। सड़कों की पटरियों से मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे एसडीएम की अगुवाई में तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमण कारियों से दूबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर के सुभाष चौक, कठकुइयां मोड़ व नहर की पटरियों पर पटरी व्यापारियों ने दुकान के सामान लगा लिए थे। इसके खिलाफ अभियान चलाते हुए एसडीएम व्यास नारायण उमराव, तहसीलदार पूर्णिमा सिंह पडरौना कोतवाली की पुलिस व नपा के ईओ और कर्मचारियों के साथ शहर में अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो कठोर कार्रवाई कि जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि व्यापार मंडल के लोगों के साथ बैठक बुलाया गया है। इसमें सभी से पटरियों व सडको पर दुकान नहीं लगाने तथा अतिक्रमण को रोकने की अपील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद लगातार प्रमुख चौराहा, सड़क व गलियों में अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को खुद अपने सामान को हटाने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी नहीं मानने वालों पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। नालियों के ऊपर बने चबूतरों को तोड़ते हुए इसे खाली कराने को भी आदेशित किया गया है। इस दौरान कोतवाल रवि कुमार राय, सदर लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, ईओ संतराम सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed