फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encroachment removed from the roadside in Sapaha

Kushinagar News: सपहा में सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटवाया

Wed, 21 May 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from the roadside in Sapaha
कसया। नगर के कसया-तुर्कपट्टी मार्ग के सपहा चौराहे पर मंगलवार को पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा सड़क पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण की वजह से आए दिन जाम और दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। दुर्घटनाओं को देखते हुए इस चौराहे को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है।
विज्ञापन


नगर के वार्ड नंबर तीन, संत गाडगेनगर निवासी जय प्रकाश ने डीएम को शिकायती पत्र देकर वार्ड नंबर तीन संतगाडगे नगर, वार्ड नंबर आठ पंडित राजमंगल पांडेय नगर के सपहा चौराहे पर स्थानीय दुकानदारों ने पीडब्ल्यूडी की सरकारी भूमि पर स्थायी दुकान बनाकर अतिक्रमण कर लिए हैं। इसके चलते जाम लग रहा है और दुर्घटनाएं होती हैं। पीडब्लूडी से सड़क की भूमि का सीमांकान कराने के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को निर्देश दिया था। सड़क को दोनों तरफ जाम और दुघर्टना से निजात दिलाने के लिए दो-दो मीटर की पटरी बनाई जाएगी। अतिक्रमण हटाने के अभियान में पीडब्ल्यूडी के एई मुकेश वर्मा, जेई अभिजीत सिंह, राजस्व निरीक्षक मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी, लेखपाल प्रदीप गुप्ता, अशोक कनौजिया, विश्व दीपक सिंह, सुनील कुशवाहा, एसएचओ कसया मय फोर्स मौजूद रहे है। पीडब्ल्यूडी के एई मुकेश वर्मा ने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति के रिपोर्ट पर इस चौराहे पर अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई की जा रही है। उसके बाद यहां सड़क पर दो-दो मीटर दोनों तरफ पटरी भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed