फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Encroachment removed from government land

Kushinagar News: सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाया

Wed, 07 May 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 07 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from government land
गुरवलिया बाजार। एसडीएम तमकुहीराज के निर्देश पर सपही टड़वा गांव में झाड़ियों और जंगल की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्यवाही राजस्व टीम और पुलिस बल की उपस्थिति में की गई। सरकारी भूमि पर झोपड़ी डालकर कब्जा किया गया था और फिर झोपड़ी के भीतर पक्की दीवार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। राजस्व विभाग द्वारा कई बार निर्माण कार्य रोकने के लिए चेतावनी दी गई थी। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया और बुलडोजर की मदद से पक्की दीवार को गिरा दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक तमकुहीराज अश्वनी राय, हल्का लेखपाल खालिद सिद्दीकी, यशपाल सिंह और कमरुज्जमा अंसारी मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed