{"_id":"623caee7d3c1ae0ab67b5aca","slug":"encounter-in-kushinagar-police-shot-in-the-leg-of-the-miscreant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में मुठभेड़: होली के दिन तीन लोगों पर चाकू से हमला करने में शामिल था बदमाश, पैर में गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में मुठभेड़: होली के दिन तीन लोगों पर चाकू से हमला करने में शामिल था बदमाश, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
Thu, 24 Mar 2022 11:18 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:18 PM IST
सार
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार स्वॉट टीम प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात तकरीबन नौ बजे पुलिस को इस बदमाश के अपने साथियों के साथ पटहेरवा थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। पटहेरवा पुलिस और स्वॉट टीम के बीच उससे सोनबरसा-नोनियापट्टी के बीच मुठभेड़ हो गई। उसके गोली चलाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
घायल बदमाश को लेकर जाती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटहेरवा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड में एक एसआई भी घायल हुए हैं। इनका इलाज चल रहा है। यह बदमाश होली के दिन फाजिलनगर में फिल्म देखकर लौटते समय तीन युवकों पर चाकुओं से हुए हमले में भी शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार स्वॉट टीम प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात तकरीबन नौ बजे पुलिस को इस बदमाश के अपने साथियों के साथ पटहेरवा थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। पटहेरवा पुलिस और स्वॉट टीम के बीच उससे सोनबरसा-नोनियापट्टी के बीच मुठभेड़ हो गई। उसके गोली चलाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। उसका नाम जैनुद्दीन उर्फ गोगा है। वह पटहेरवा का निवासी बताया जा रहा है। उसके अन्य साथी भाग निकले।
विज्ञापन
स्वॉट टीम प्रभारी के मुताबिक वह होली के दिन फाजिलनगर में फिल्म देखकर घर जा रहे तीन युवकों पर चाकू से हमला करने वालों में शामिल था। इस मुठभेड़ में फाजिलनगर चौकी प्रभारी आलोक यादव भी घायल हुए हैं। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने भी मुठभेड़ की पुष्टि की है।
विज्ञापन