{"_id":"5745eacb4f1c1b2c3e6908f6","slug":"encompass-the-removal-of-the-liquor-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान हटाने को लेकर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान हटाने को लेकर धरना
कुशीनगर
Updated Wed, 25 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
गांव के लोगों ने बुधवार को धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। क्षेत्र के विशुुनपुरा गांव में चल रही शराब की दुकान को आबादी से दूर हटाने की मांग को लेकर गांव के लोगों ने बुधवार को धरना दिया। विंदा देवी के नेतृत्व में शुरू हुए इस आंदोलन में भाजपा नेताओं के पहुंचने से आंदोलन और गरमा गया।
धरना दे रहे गांव के लोगों का आरोप था कि आबादी के बीच स्थापित देशी शराब की दुकान पर हमेशा अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब पीने आए लोग अक्सर ही गांव की महिलाओं पर छींटाकशी करते रहते हैं।
इसे लेकर कई बार मारपीट भी हो चुकी है। शराब भट्ठी के नजदीक ही एक मंदिर और स्कूल है। लोगों का कहना है कि दुकान पर मौजूद लोग सत्ता पक्ष का धौंस दिखाते रहते हैं।
विज्ञापन
धरना शुरू होने के कुछ ही देर बाद भाजपा नेता डॉ. नीलेश मिश्रा, विवेकानंद पांडेय, बद्रीनाथ तिवारी, मनोज जायसवाल, धर्मेन्द्र राव, सुधीर गौड़, दीपू सरावगी आदि भी पहुंचे और आंदोलन के समर्थन में धरना में शामिल हो गए।
भाजपा नेताआें ने कहा कि अगर शराब की दुकान गांव से दूर नहीं हटाई जाती है तो भाजपा इस मुद्दे पर और बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। खबर लिखे जाने तक धरना जारी रहा।
इस धरना में जिला पंचायत सदस्य तूफानी प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंशू मद्धेशिया, योगेन्द्र चौधरी, फूला देवी, लालजी शर्मा, रामप्यारे, संजय, इकबाल शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थे। शराब की दुकान को अन्यत्र हटाने की मांग को लेकर खड्डा के विशुनपुरा गांव में चल रहा धरना आबकारी निरीक्षक राजेश यादव के आश्वासन पर शाम करीब पांच बजे समाप्त हुआ।