{"_id":"58d960fa4f1c1b442363e567","slug":"employment-servants-take-oath-of-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों ने ली स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों ने ली स्वच्छता की शपथ
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता की शपथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में सोमवार को रोजगार सेवक संघ की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। अंत में रोजगार सेवकों ने स्वच्छता की शपथ ली। ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अपनी मांग मनवाने के लिए संगठन को मजबूत बनाना होगा। बैठक में स्वच्छता अभियान में भी बढ़ चढ़ कर योगदान करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सभी रोजगार सेवकों ने स्वच्छता की शपथ ली। तय हुआ कि सबसे पहले रोजगार सेवक न्याय पंचायत स्तर पर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करेंगे। इसके बाद ग्राम स्तर पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में सत्यव्रत सिंह, रामाधार चौहान, विजेंद्र कुमार, रामायण यादव, सुनीता सिंह, सुधा पांडेय, सुचित सिंह, बिकाऊ प्रसाद, इबारत अली, जाकिर अली, सुनील पांडेय, रामदेव प्रजापती, उदयभान सिंह आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में सत्यव्रत सिंह, रामाधार चौहान, विजेंद्र कुमार, रामायण यादव, सुनीता सिंह, सुधा पांडेय, सुचित सिंह, बिकाऊ प्रसाद, इबारत अली, जाकिर अली, सुनील पांडेय, रामदेव प्रजापती, उदयभान सिंह आदि रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन