फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emphasis on the Upliftment of Persons with Disabilities; Action Plan for the Upcoming Year Finalized

Kushinagar News: दिव्यांगजनों के उत्थान पर जोर, आगामी वर्ष की कार्य योजना तय

Tue, 28 Apr 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on the Upliftment of Persons with Disabilities; Action Plan for the Upcoming Year Finalized
कसया। सक्षम गोरक्ष प्रांत की वार्षिक कार्य योजना बैठक रविवार को कसया स्थित महर्षि अरविंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, दिव्यांगजनों के उत्थान और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य आयुक्त (न्यायालय) डॉ. शैलेंद्र सोनकर, प्रांत अध्यक्ष नंद प्रसाद, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, प्रांत संघचालक महेंद्र अग्रवाल, देवरिया संघचालक डॉ. चंद्रशेखर सिंह और प्रांत सचिव रमाकांत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ महर्षि सूरदास, महर्षि अष्टावक्र एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद सक्षम कुशीनगर जिला इकाई ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रथम सत्र में डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने संगठन के विभिन्न आयामों और संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में डॉ. शैलेंद्र सोनकर ने दिव्यांगता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं प्रांत सचिव रमाकांत ने आगामी वर्ष की कार्य योजना प्रस्तुत करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। अगले सत्र में प्रांत संघचालक महेंद्र अग्रवाल ने संगठन के कार्यों में तेजी लाने और व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। अंत में प्रांत अध्यक्ष नंद प्रसाद ने संगठन के उद्देश्यों को दोहराते हुए सभी से एकजुट होकर दिव्यांगजनों की सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन कुशीनगर इकाई ने किया। अंत में अन्य जनपदों से आए पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला अध्यक्ष कालिंदी त्रिपाठी, डा सीमा गुप्ता, डा अनिल सिन्हा, डा स्नेहा, बीएन गुप्ता, अजीत प्रताप सिंह, मंकेश राय, अक्षय गुप्ता, विनोद गुप्ता, उमेश शर्मा, सुमंत रावत, कुसुम मिश्रा, शशि प्रभा सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed