फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emphasis on identification and vaccination of zero dose children

Kushinagar News: जीरो डोज बच्चों की पहचान और टीकाकरण पर जोर

Fri, 12 Jun 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on identification and vaccination of zero dose children
पडरौना। नियमित टीकाकरण को और प्रभावी बनाने तथा जीरो डोज बच्चों की पहचान कर उन्हें टीकाकरण से जोड़ने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। गावी कार्यक्रम के तहत एक रिसोर्ट, पडरौना-रामकोला रोड पर आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।कार्यशाला का शुभारंभ सीएमओ डॉ. चंद प्रकाश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे का टीकाकरण से वंचित रहना चिंता का विषय है। सभी स्वास्थ्यकर्मी ऐसे बच्चों की पहचान करें और जिन परिवारों द्वारा किसी कारणवश टीकाकरण से इनकार किया जा रहा है, उन्हें जागरूक कर समय से टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। साथ ही नियमित समीक्षा कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव ने जिले में टीकाकरण की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और गैप एरिया की जानकारी देते हुए जीरो डोज इम्प्लीमेंटेशन प्लान को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर विशेष रणनीति बनाकर छूटे हुए बच्चों तक पहुंचना जरूरी है। कार्यशाला में उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अवधेश कुशवाहा, मंडल स्वास्थ्य कंसल्टेंट विजेंद्र चौबे, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अभिषेक गुप्ता तथा जिला समन्वयक विद्याभूषण ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। यूनिसेफ के स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं कार्यक्रम समन्वयकों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जीरो डोज बच्चों की पहचान, टीकाकरण कवरेज बढ़ाने और फील्ड स्तर पर आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण में जिले के सभी ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम, एआरओ, एलएचवी तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed